फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रठौड़ा में संघर्ष, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। रठौड़ा गांव में महिला संगीत के दौरान कंकर मारने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से पथराव और फायरिंग की। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दो को जिला अस्पताल रेफर किया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

रठौड़ा गांव निवासी जमशेद पुत्र मेहरद्दीन ने बताया कि 25 नवंबर को भतीजे आजाद की शादी है। बुधवार की रात में घर में महिला संगीत था। इसी दौरान पड़ोसियों ने महिलाओं पर कंकर फेंक दी। इसे लेकर उनमें विवाद हो गया । इसी को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। इस दौरान तमंचे से फायरिंग भी की। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। झगड़े में एक पक्ष के जमशेद और उसका पिता मेहरद्दीन, दूसरे पक्ष के शेर मोहम्मद, जान मोहम्मद और अली मोहम्मद उर्फ लाला पुत्र फिरोजुद्दीन घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। अस्पताल से जमशेद और मेहरद्दीन को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मारपीट हुई है, फायरिंग की आरोप गलत है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें