फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव की एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पीड़ित विवाहिता सुनीता पुत्री संजीव मलकपुर गांव की रहने वाली है। उसकी 15 साल पहले शामली निवासी शेखर के साथ शादी हुई । पीड़ित ने बताया कि शादी के कुछ महीनों तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन इसके बाद ससुराल वालों ने मामूली-मामूली बातों को लेकर मारपीट शुरू कर दी। बात-बात पर मायके वालों को ताना देने लगे। कई बार रिश्तेदारों ने भी ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और गाली-गलौच करने लगे। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात्रि में ससुराल वालों ने पीड़ित को मारपीट कर घर से निकाल दिया। किसी तरह विवाहित अपने मायके पहुंची और आप बीती बताई। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें