बड़ौत (बागपत)। थाना पुलिस को सूचना मिली की कि मंगलवार की रात्रि में अमीनगर सराय रोड से दो संग्दिध युवक बाइक पर आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने नवीन मंडी के पास चेकिंग अभियान चलाया तो बाइक सवार भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने दोनों युवकों को दबोच लिया। पकडे़ गए युवकों में कदीम पुत्र सफीक पट्टी मेहर बड़ौत, रिजवान पुत्र यासीन छपरौली चुंगी बड़ौत है, इनसे एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस युवकों के साथ पूछताछ कर रही है। ब्यूरो