बड़ौत (बागपत)। छछरपुर गांव मेें रेलवे कर्मचारी के मकान के ताले तोड़कर बदमाश सामान चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत 25 हजार रुपये बताई जा रही है।
राकेश पुत्र धर्मवीर छछरपुर गांव का रहने वाला है। वह रेलवे विभाग पॉटर पद पर कर्मचारी है। वह मंगलवार की रात्रि बड़ौत डयूटी पर था। बुधवार की सुबह जब वह घर पहुंचा तो मकान के ताले टूटे पडे़ थे और सामान खुर्द-बुर्द पड़ा था। बदमाश बर्तन, चांदी के जेवर, कीमती वस्त्र व तीन क्विंटल गेहूं चोरी कर ले गए। उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। ब्यूरों