फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंढाल में स्मैक बेचने आई महिला काबू, 105 ग्राम स्मैक हुई बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक से मुंढाल में स्मैक बेचने आई महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। रोहतक के खोखरा कोट रैनकपुरा में चल रहे नशे के कारोबार की जड़ें भिवानी जिले में भी फैली है। रोहतक से ही स्मैक आदि नशीला पदार्थ भिवानी में सप्लाई किया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने मुंढाल बस अड्डे से 105 ग्राम के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। महिला रोहतक के खोखराकोट रैनकपुरा से स्पेशल स्मैक बेचने आई थी। पुलिस फिलहाल महिला से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

सीआईए पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मंगलवार को रोहतक से निजी वाहन में एक महिला नशीला पदार्थ सप्लाई करने मुंढाल आ रही है। इसके बाद सीआईए की एक टीम एएसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित की गई। महिला थाना से एक महिला पुलिस कर्मी को साथ लिया गया। टीम ने मुंढाल अड्डे के पास सिविल ड्रेस में डेरा डाला। यहां एक सवारी वाहन जीप आकर रुकी तो उसमें से एक संदिग्ध हालत में महिला दिखाई दी। शक के आधार पर महिला को पकड़ा गया। महिला पुलिस कर्मी ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास 105 ग्राम स्मैक मिली, जो उसने अपने कपड़ों में छुपा रखी थी। सीआईए पुलिस ने आरोपी महिला को सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की पहचान रोहतक के खोखराकोट रैनकपुरा वासी गीता के रूप में हुई। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला पहले भी स्मैक आदि नशीले पदार्थ सप्लाई करती रही है। मामले में सदर थाना से एएसआई विरेंद्र ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें