फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले से सहमे मरीज और तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में महिला वार्ड, जनरल वार्ड और एनआरसी में बंदरों के हमलों से मरीज सहम गए। बंदरों के हमले के कारण मरीजों के तिमारदारों को वार्डों में छुपने को मजबूर होना पड़ा। कर्मचारियों ने किसी तरह बंदरों को अस्पताल से भगाया। मरीजों सीएमएस से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में बागपत कोतवाली, कचहरी और जिला अस्पताल में बंदरों का आतंक मचा हुआ है। यहां पर आने वाले लोग बंदरों के डर के चलते अपने कार्य नहीं कर पाते हैं। रविवार को दोपहर के समय जिला अस्पताल में बंदरों के हमलों से मरीजों में दहशत व्याप्त हो गई। मरीजों के साथ आए तिमारदारों को कक्ष में छुपने को मजबूर होना पड़ा। कर्मचारियों ने मशक्कतों के बाद बंदरों को जिला अस्पताल से खदेड़ा। हमले से महिला, जनरल वार्ड, बच्चों की एनआरसी में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोई पानी लेने नहीं जा सकता तो कोई खाने का सामान। डॉक्टरों तक के पास मरीज नहीं पहुंच सके थे। सीएमएस ने कहा कि बंदर सुबह और शाम जिला अस्पताल में आते-जाते है। इन्हें पकड़वाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें