फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर बरवाला और डौलचा गांव के ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम में देरी का आरोप लगाकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने कहा वे रविवार की रात से यहां पर आए हुए है, लेकिन सोमवार की दोपहर एक बजे तक भी शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया।
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के बरवाला गांव निवासी संजीव पुत्र आनंद की रविवार की रात में रमाला मिल के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । जबकि उसकी पत्नी कुसुम और छह माह का बच्चा घायल हुए थे। परिजन रात में ही मृतक संजीव का शव पोस्टमार्टम हाउस बागपत में लेकर पहुंचे, लेकिन सोमवार की दोपहर एक बजे तक भी शव का पोस्टमार्टम नहीं किया। पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं डौलचा गांव के ग्रामीण भी मृतक छात्रा गुलफशां के परिजनों ने भी पोस्टमार्टम में देरी होने पर हंगामा किया। इस मौके पर मंगत, यासीन, अख्तर, अनवर, करमूद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें