फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की आमने-सामने की भिडंत, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली-बड़ौत मार्ग पर मलकपुर गांव के पास दो कारों की टक्कर में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को बड़ौत सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

राजेंद्र पुत्र राज सिंह मारुति 800 से तुगाना से बड़ौत आ रहा था। जब वह मलकपुर गांव के नजदीक पहुंचा तो बड़ौत की ओर से जा रही एसेंट कार से भिड़ंत हो गई। कार सवार लोगों की चीख पुकार होने के बाद भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी लेकर आई। मारुति 800 में सवार राजेंद्र, उसकी पत्नी कुसुम व बेटा नीरज निवासी तुगाना तथा एसेंट कार का चालक मुस्तफा पुत्र हमीद निवासी चांदनहेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें