फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैसा-बुग्गी सवार लोगों से बदमाशों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत) । बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार की रात में गाजियाबाद के गांव मंडौला में रेत डालकर वापस लौट रहे बुग्गी सवारों से लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी की। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

खेकड़ा क्षेत्र के गोठरा निवासी मनीष और नंगला निवासी सोहन भैंसा-बुग्गी से रेत ढुलाई का काम करते हैं। मंगलवार की रात में करीब आठ बजे गाजियाबाद के मंडौला में रेत डालकर वापस बुग्गी लेकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनको रोका और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। इस दौरान बदमाशों ने मनीष से 1200 रुपये और सोहन से सात सौ रुपये लूट लिए। बाद में बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। लूटपाट की वारदात का स्थल गाजियाबाद जनपद का होने के कारण पीड़ितों ने ट्रोनिका सिटी थाने में शिकायत की। उल्लेखनीय है सोमवार की रात में बाइक सवार बदमाशों ने गांव मंडौला में रटौल और नंगला गांव के तीन बुग्गी सवारों से लूटपाट की। इससे लोग दहशत में हैं। उन्होंने थाना पुलिस जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें