फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। टीकरी कस्बा निवासी महिला हरकली पत्नी जगदीश ने पुलिस को बताया उसकी बेटी कमलेश की शादी बड़ौत निवासी युवक प्रमोद के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। आए दिन दहेज की मांग करते थे। कई बार दहेज दिया। थोड़ी दिन बाद दोबारा मांग करने लगते थे। परेशान होकर कमलेश ने दहेज लाने में असमर्थता जताई। उसको ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। बाद में आरोपी ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी है। कोर्ट के आदेश पर उसकी तहरीर पर आरोपी पति प्रमोद, ससुर मिट्ठन लाल के अलावा राम कुमार, देवेंद्र, सुदेश, रज्जो, राजकुमारी, रानी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरु कर दी है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें