मोबाइल विवाद को लेकर बिजरौल में संघर्ष
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में मोबाइल विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव, लाठी-डंडे धारदार हथियार चलें। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। इसमें पांच महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रोजूदीन पक्ष के एक युवक का मोबाइल दूसरे पक्ष के लोगों ने ले लिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौच हुई और देखते-देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इससे गांव में भगदड़ मच गई। इसमें एक पक्ष के राफिया पुत्री रोजूदीन, शाहजहां पुत्री लियाकत, आवना पत्नी रोजूदीन, लियाकत पुत्र अली मोहम्मद और सैयब पुत्र लियाकत, दूसरे पक्ष से अनवर पुत्र कलवा, सनीज पुत्री अनवर घायल हो गए। दोनों पक्ष के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।