बड़ौत (बागपत)।
खत्री गढ़ी में कोचिंग कर घर लौट रही एक छात्रा के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की तो छात्रा ने उसकी जमकर खबर ली। छात्रा का गुस्सा देख युवक भाग निकला। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा खत्री गढ़ी में एक कोचिंग सेंटर आई थी। जब वह कोचिंग से घर जाने लगी तो रास्ते में एक मनचले युवक ने पहले उस पर फब्तियां कसी और उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब वह नहीं माना तो छात्रा ने साहस कर उसकी खबर ली और कई थप्पड़ जड़ दिए। छात्रा का गुस्सा देख आरोपी भाग गया। कुछ लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।