फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रेलवे स्टेशन पर एक महिला को जहरखुरानी गिरोह ने जहरीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। रेलवे स्टेशन पर यह महिला बेहोशी की हालत में जीआरपी को पड़ी मिली। उसके मुंह से झाग आ रहे थे और वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। जीआरपी के जवान उसे सीएचसी बड़ौत लाए, जहां उसका उपचार कराया गया। लेकिन, उसे होश नहीं आया। आशंका जताई जा रही है कि जहरखुरानी गिरोह ने उसे शिकार बनाते हुए उससे लूटपाट की है। बाद में सीएचसी से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। होश में आने पर ही पता चल पाएगा कि वह कहां की रहने वाली है और उसके साथ क्या घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें