फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैथला मोड पर आईटीबीपी के जवान से स्कूटी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नैथला मोड़ पर तीन बदमाशों ने आधे घंटे तक राहगीरों के साथ लूटपाट की। आईटीबीपी के जवान से स्कूटी, नगदी और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

मामला रविवार रात करीब दस बजे का है। सुलतानपुर हटाना गांव निवासी आईटीबीपी का जवान नितिन अपने मामा विनोद के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव लौट रहा था। नैथला मोड़ से आगे निकलते ही तीन बदमाशों ने इन्हें रोककर नगदी, मोबाइल और स्कूटी लूट ली। इसके कुछ देर बाद निनाना के पहलवान से बदमाशों ने तमंचे के बल पर डराकर तीन सौ रुपये लूट लिए। अरुण ने बताया वह अपने साथी के साथ गांव लौट रहा था। इसके बाद बदमाश भाग गए। पुलिस भी कुछ दूर ही गश्त कर रही थी। पीड़ितों ने किसी तरह परिजनों को जानकारी दी। परिजन पुलिस लेकर पहुंचे। जंगल में कांबिंग की गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें