फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल फैक्टरी में ही मालिक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के बिनौली रोड पर स्थित केमिकल फैक्टरी मालिक की फैक्टरी परिसर में ही यहां काम करने वाले दंपती ने गोली मारकर हत्या कर दी । परिजनों और आसपास के लोगों को कई घंटे बाद वारदात की जानकारी मिली। आरोपी दंपती वारदात के बाद फरार हो गया। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा का कहना है कि फैक्टरी में काम करने वाले दंपती की तलाश की जा रही है। फैक्टरी में मजदूरी करने वाले दंपती ने ही किसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

बड़ौत के आदर्शनगर निवासी अक्षय सोलंकी (45) की बिनौली रोड पर वॉशरूम क्लीनर बनाने की फैक्टरी है। अक्षय सोलंकी बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से फैक्टरी गया, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजन उसे तलाशते हुए फैक्टरी पहुंचे। फैक्टरी में अक्षय की खून से लथपथ लाश मिली। हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि चार गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक के भाई विनीत ने फैक्टरी में काम करने वाले बड़ौत के सदाशिव गौड़ और उसकी पत्नी ममता के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी रण विजय सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। दंपति को जल्द ही गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। लेन-देन का विवाद माना जा रहा है। दंपति फैक्टरी में ही रहता था।

पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर हत्या
बड़ौत (बागपत)। कोमल विहारी कॉलोनी में फैक्टरी संचालक की हत्या पुलिस चौकी से करीब एक सौ मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई। वारदात के बाद आरोपी दंपती आसानी से फरार हो गया। फैक्टरी मालिक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे तलाश करने गए, जहां खून से लथपथ लाश पड़ी मिली।
विज्ञापन

बिनौली रोड स्थित कोमल विहारी कॉलोनी में फैक्टरी में दंपति ने आसानी से हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद यहां से फरार हो गया। दोपहर के समय मार्ग पर आवाजाही कम रहती है। फैक्टरी की पहली मंजिल की छत पर लाश पड़ी हुई थी। अक्षय सोलंकी के घर नहीं पहुंचने के कारण परिजन ही फैक्टरी पहुंचे, तब वारदात की जानकारी मिली। अक्षय सोलंकी को चार गोली मारी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि किसी को दोपहर के समय गोलियां चलने की आवाज नहीं आई। माना जा रहा है कि वारदात की जानकारी कई घंटे बाद मिली, इस कारण आरोपी आसानी से भाग जाने में सफल रहे।

वारदात की वजह तलाश रही पुलिस
बड़ौत। एएसपी रण विजय सिंह का कहना है कि फैक्टरी मालिक की हत्या के संबंध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात की वजह तलाशी जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें