फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवर पार्क के पास हाईवे किनारे व्यक्ति शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस को रिवर पार्क के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के सिर में चोट लगी है। पुलिस ने आशंका जताई जा रही है कि कोई वाहन व्यक्ति को टक्कर मारकर भाग गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब आठ बजे रिवर पार्क के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने की कोशिश की , लेकिन शव की शनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि मृतक की हालत देख कर लग रहा था कि वह मनो रोगी हो सकता है। उसके हाथ, कमर में कपड़े की कतरन बंधी है। उसके सिर में चोट का निशान है। आशंका जताई जा रही है कि रात्रि में कोई वाहन टक्कर मारकर भाग गया होगा। उसकी औसतन उम्र 45 साल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें