फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रूपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पिलाना गांव में 13 साल पहले हुई हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आरोपियों के परिजनों ने मृतकों की बहन पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पिलाना गांव के ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि वर्ष 2006 में गांव के ही हिस्ट्रीशीटर बबलू, उसके भाई को घर में बंद कर जिंदा जला दिया था। इस घटना में 25-30 ग्रामीणों को नामजद किया गया था। 10 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। आरोप है कि मृतकों की बहन आरोपी पक्ष के लोगों को झूठे मुकदमे मेें फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की मांग करती है। जो रुपये नहीं देते तो उनके खिलाफ झूठी शिकायत करती है। उन्होंने मृतकों की बहन की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर टोनू, सुनील, आदेश, प्रमोद, नीटू, तविश, दिनेश, बीटू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें