फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील राठी समेत कई नहीं हुए पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील राठी समेत कई नहीं हुए पेश
विज्ञापन

बागपत। अमित उर्फ भूरा फरारी प्रकरण में कुख्यात सुनील राठी समेत कई बदमाश कोर्ट में पेशी पर नहीं पहुंचे। बता दें कि दिसंबर 2015 में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट पब्लिक स्कूल के पास स्कार्पियो सवार बदमाशों ने देहरादून पुलिस पर हमला कर बदमाश अमित उर्फ भूरा को छुड़ा लिया था तथा दो एके-47 व कार्बाइन लूटकर फरार हो गए थे। देहरादून पुलिस भूरा को कोर्ट में पेशी पर लेकर आ रही थी। इस मामले में सुनील राठी समेत 21 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सोमवार को इस मामले में दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी, नीरज बवाना, दिनेश टांपा, नवीन उर्फ विक्की तथा वहीं पटियाला जेल में बंद अमित उर्फ भूरा की कोर्ट में पेशी होनी थी। लेकिन यह सभी पेशी पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें