फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खैर के गिल्टों से लदी कार पकड़ी, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान खैर के 16 गिल्टों से लदी एक दिल्ली नंबर की कार को जब्त किया है। कार चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

रविवार देर रात कोतवाल केसी भट्ट टीम के साथ जाफरपुर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। लंबाबड़ के पास टीम ने एक कार को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर पुलिस को कार के अंदर 16 खैर के गिल्टे बरामद हुए। इस दौरान चालक मौका पाकर फरार हो गया। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि कार दिल्ली नंबर की है लेकिन कार चालक के रामपुर यूपी में होने का अंदेशा है। उन्होंने बताया कि बरामद गिल्टों की कीमत करीब दो लाख रुपये है। पुलिस ने कार को सीज कर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें