बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में घर में सो रही किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक किशोरी को धमकी देकर फरार हो गया।
बरनावा निवासी किशोरी के पिता ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि 11 जून को वह किसी कार्य से मेरठ गया और रात्रि में घर नहीं आया । उसी रात्रि उसके पुत्र व पुत्रियां घर में अकेले सो रहे थे। तभी बुरी नीयत से गांव का ही एक युवक घर में घुसा और उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उक्त युवक उसे धमकी देकर फरार हो गया। घर आने पर पुत्री ने यह बात उसे बताई। इस पर वह अपनी पुत्री को साथ लेकर बिनौली थाने पहुंचा, वहां उसने गांव के ही आस मोहम्मद पुत्र कल्लू के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर बिनौली रवेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।