फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के सूप गांव में रविवार की रात में पंचायत में फायरिंग कर ग्रामीण की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल एक आरोपी का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

सूप गांव निवासी भूपेंद्र पुत्र यशपाल ने अपनी पत्नी सोनिया से विवाद के चलते रविवार को अपने घर पर कुछ ग्रामीणों को सुलह समझौते के लिए बुलाया था। मकान की छत पर पंचायत के पंच बैठकर समझौता कराने लगे। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने पंचायत में पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिसमें ग्रामीण मोहकम की मौत हो गई थी जबकि गोली लगने से राजीव, सुधीर व सोनिया का फुफेरा भाई भगत घायल हो गए थे। मृतक मोहकम के बेटे मनिंद्र कुमार ने सोनिया, उसकी बुआ बिमला देवी, फुफेरे भाई भगत सिंह, अमित, भाई अजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने सोनिया, बिमला देवी और अजीत को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घायल आरोपी भगत सिंह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। वहां पुलिस तैनात है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपी अमित की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें