दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी निवासी सचिन राठी ने बताया कि उसका पिता देशपाल पुत्र अजब सिंह आठ जून को घर से बड़ौत के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारियों के अलावा हरिद्वार, हरियाणा आदि स्थानों पर तलाश की। उसका कहीं पता नहीं चल सका। वह किसान सेवा सहकारी समिति दोघट का पूर्व डायरेक्टर भी है। सचिन ने थाने पर पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई है। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि लापता किसान की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।