अवैध खनन से रोकने पर किसानों से मारपीट
बड़ौत। कोताना गांव के यमुना खादर में जमीन पर अवैध कब्जा कर अवैध खनन रोकने पर जमीन मालिकों के साथ मारपीट कर फायरिंग करने के संबध में कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली में मेहरदीन, शर्रा, युसुफ और तेजवीर ने बताया कि उनकी कोताना के यमुना खादर में जमीन है। कुछ लोग हरियाणा के रेत माफिया से मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा कर अवैध रेत खनन करा रहें है। वे अपनी अपनी जमीन में खेती करने भी नहीं जा पा रहे हैं। मना करने पर जान से मारने धमकी देते हैं। किसानों के साथ आए दिन मारपीट और फायरिंग की जाती है। दहशत के कारण वे खेतों में भी नहीं जा पाते हैं। पुलिस ने उनकी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और कारवाई शुरू कर दी है।