फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के विरोध में किसान ने केरोसिन छिड़क कर आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में कृषि भूमि की पैमाइश करने गए किसान ने चकबंदी अधिकारियों और पुलिस के सामने केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। परिजनों ने आग बुझाई और किसान को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया। चकबंदी अधिकारी पैमाइश किए बिना लौट गए। जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में कई दिन से विवाद चल रहा है। सीओ रमाला ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

बामनौली गांव में रविंद्र और अनुज के बीच जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद चल रहा है। चार साल पहले चकबंदी पूरी हो चुकी है, लेकिन दोनों किसानों की जमीन की पैमाइश अभी तक नहीं कराई गई। रविंद्र की ग्यारह बीघा जमीन की पैमाइश होनी थी। रविंद्र का दावा है कि जमीन का कुछ हिस्सा अनुज की जमीन में निकलता है। इसे लेकर रविंद्र ने अधिकारियों को आत्महत्या की धमकी देकर वीडियो वायरल की। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया । डीएम के निर्देश पर तीन दिन पहले चकबंदी अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर भूमि की पैमाइश शुरू की। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। सोमवार को चकबंदी सीओ अजब सिंह, एसीओ कुंवर मोहम्मद अब्दुल्ला, चकबंदीकर्ता वेदपाल सिंह, मुकेश कुमार, चकबंदी लेखपाल कृष्ण गोपाल, कंवर पाल, अंकित कुमार की टीम पुलिस के साथ जमीन की पैमाइश करने पहुंची। किसान अनुज ने पैमाइश का विरोध कर अपने चक में पैमाइश करने से मना कर दिया। पुलिस ने उसे वहां से हटाया। चकबंदी अधिकारियों ने पैमाइश शुरू की तो अनुज ने खेत में पहले से ही रखा केरोसिन अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। हालांकि वहां खड़े अन्य किसानों ने आग बुझा दी। किसान आग से झुलस गया। पुलिस ने उसे बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे सीओ रमाला अनुज चौधरी, एसओ दोघट अजय शर्मा ने तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पैमाइश का कार्य रुकवाया है।
सीओ चकबंदी अजब सिंह ने बताया कि किसान अनुज दो सौ मीटर दूर अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। परिजन खुद ही उसे बड़ौत ले गए। फिलहाल पैमाइश कार्य रोक दिया गया है। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें