फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकियों से कहां गायब हो जाती पुलिस?

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। पुलिस लूट, चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जिले में कई चौकियां ऐसी हैं, जहां पुलिस गायब हो जाती है। रात के समय में जब वारदात या हादसे की अधिक आशंका रहती है, तब पुलिस सड़क और चौकियों से गायब मिलती है।
विज्ञापन

पुराना कस्बा पुलिस चौकी : पुलिस चौकी महत्वपूर्ण है। यहां रविवार की रात में 11 बजे चौकी पर ताला लटका दिखा। इस चौकी के पास दो जून को अवैध रूप से चल रहे तीन मिनी कमेले पकड़े गए थे। इसके अलावा हिंदू और मुस्लिम आबादी होने के कारण आए दिन झगड़ों की संभावना रहती है।
राष्ट्र वंदना चौक पुलिस चौकी : शहर के मुख्य चौराहे पर चौकी बनी हुई है। यहां से दिल्ली, शामली, मेरठ, गाजियाबाद के लिए वाहनों का आवागमन रहता है। रात्रि साढ़े 11 बजे चौकी सुनसान हो गई। पुलिस कर्मी नहीं मिले। इस चौकी के पास कई दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। कन्फेक्शनरी की दुकान से अवैध शराब पकड़ी गई थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पुलिस चौकी : रात 11:40 बजे चौकी पर एक सिपाही बैठा हुआ था। एक सिपाही गायब था। जिला अस्पताल में रात्रि में कई बार घटनाएं हो चुकी है। छात्रा मरीज से सामूहिक दुष्कर्म तक हो चुका है ।
निवाड़ा पुलिस चौकी : यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर बनी यह चौकी बहुत ही महत्वपूर्ण है। रात्रि में अपराधी हरियाणा से अवैध शराब, हथियार व अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी कर इसी चौकी से गुजरते है। रात करीब 12:20 बजे चौकी पर एक भी पुलिस कर्मी नहीं था। पुलिस अफसरों ने रात में वाहनों की चेकिंग के आदेश दिए हुए है, लेकिन कोई चेकिंग नहीं हो रही थी।

ड्यूटी से गायब रहने वाले पुलिस कर्मियों पर करेंगे कार्रवाई
बागपत। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मी रात्रि में लिंक मार्गों पर गश्त के लिए निकल जाते हैं। इस कारण चौकियों पर पुलिस नहीं मिली होगी। निवाड़ा चैक पोस्ट पर रात्रि में पुलिस को चेकिंग के निर्देश दिए हुए हैं। यदि पुलिस रात्रि में चेकिंग नहीं करती तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वे स्वयं रात्रि में सड़क पर गश्त करते हैं। ड्यूटी से गायब रहने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाोएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें