फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोताना और छपरौली में यमुना की धार रोककर अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खनन माफिया ने फिर यमुना नदी में पॉकलेन और जेसीबी उतार दी है। छपरौली में नियम को ताक पर रखकर अवैध खनन शुरू कर दिया। कोताना गांव के किसानों का आरोप है कि बड़ौत और हरियाणा के लोग उनकी जमीन पर अवैध खनन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव के किसान मेहरद्दीन, शर्रा, यूसुफ और तेजवीर के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी शैलेष कुमार पांडेय से मिलकर बताया कि उनकी जमीन यमुना खादर में है। एक हिंदू संगठन के पदाधिकारी और बड़ौत के कई लोगों पर आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर कब्जा कर अवैध खनन कराया जा रहा है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। आरोप है कि अगर किसान मना करते हैं तो फायरिंग की जाती है। सहमे किसानों ने खेतों में जाना छोड़ दिया है। आरोप है कि हरियाणा और बड़ौत के कई लोग मिलकर अवैध खनन कर रहे हैं। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
छपरौली में भी खनन की शिकायत एनजीटी में की गई है। आरोप लगाया गया कि नियमों को ताक पर रखकर पॉकलेन मशीनें यमुना में उतार दी गई है। आए दिन हादसे होते हैं। वायरल वीडियो में यमुना की धार रोककर अवैध खनन दिख रहा है।
विज्ञापन



अवैध खनन की लखनऊ तक हो चुकी गूंज
बागपत। खेड़ी प्रधान और कोताना के अवैध खनन की गूंज लखनऊ तक हो चुकी। बड़ौत के विधायक केपी मलिक, बागपत विधायक योगेश धामा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया था। अवैध खनन की जांच का कार्य चल रहा है।


खनन की ऑडियो और वीडियो हुई वायरल
बागपत। अवैध तरीके से किए जा रहे खनन की ऑडियो और वीडियो वायरल हुई है। वीडियो में यमुना की धार रोककर खनन होते दिखाया गया है। इसमें पॉकलेन मशीनों का प्रयोग किया गया है। जबकि नियम के अनुसार पॉकलेन मशीनों का प्रयोग यमुना नदी में खनन के दौरान नहीं कर सकते। किसानों को धमकाए जाने का ऑडियो भी वायरल हुआ है।

गुस्से में नेताजी बोले, यमुना में पड़ी मिलेगी लाश
बागपत। यमुना नदी में अवैध खनन के मामले में ऑडियो वायरल हो रही है। खनन कर रहे लोगों के पक्ष का नेताजी के नाम से पुकारा जा रहा एक व्यक्ति किसान को धमका रहा है। यह भी कह रहा है कि वह गोलियां चला देगा, बिना वजह उस पर धारा 302 लग जाएगी और गलत तरीके से जमीन को अपना बता रहे लोगों की लाश यमुना में पड़ी मिलेगी। ऑडियो का सच क्या है, पुलिस ने इसकी छानबीन भी शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें