फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खंभे से टकराई, बच्ची सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

ढ़िकोली बंथला मार्ग पर बड़ागांव के समीप अनियंत्रित बाइक की खंभे से टक्कर लगने पति, पत्नी और उनकी एक वर्षीय बच्ची और एक रिश्तेदार घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

लोनी के ग्राम चिरोड़ी निवासी विक्रम अपनी पत्नी कुसुम व तीन वर्षीय बच्ची टीना के साथ ग्राम चमरावल में रिश्तेदारी में आया। सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे चमरावल निवासी उनका रिश्तेदार प्रशांत उन्हें बाइक पर छोड़ने के लिए चिरोड़ी जा रहा था। जब वह ढ़िकोली बंथला मार्ग पर बड़ागांव के समीप पहुंचे, तभी बाइक चला रहे प्रशांत की आंख में मच्छर गिर गया। इससे बाइक मार्ग किनारे खडे़ खंभे से जा टकराई। इससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही विक्रम, उसकी पत्नी कुसुम, तीन वर्षीय बच्ची टीना और प्रशांत गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को खेकड़ा में प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सक की सलाह पर पुलिस ने उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में बच्ची की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें