फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहल्दा के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चौहल्दा गांव के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव में राशन का वितरण नहीं हो रहा है। इससे जरूरतमंदों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को चौहल्दा गांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि गांव के राशन डीलर ने मई माह में भी राशन का वितरण नहीं किया। मिट्टी का तेल का तो वितरण ही नहीं हो रहा है। आरोप है कि राशन लेने जाते हैं तो डीलर का प्रतिनिधि गाली गलौज करता है। उपभोक्ता को यूनिट और कार्ड कटवाने की बात करता है। राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया। राशन कार्ड वितरण भी 50-50 रुपये लिए हैं । उन्होंने डीएम से मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है। इसमें जयवती, खातून, नसीमा, शीला, रेखा, रोनू, प्रदीप, सौरभ, योगेश, सुनील, विनोद, प्रमोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें