फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक महिला को यातनाएं दी और उसकी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दी। महिला के पिता ने कोतवाली में आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला के पिता अली हसन पुत्र अब्दुल रहीम निवासी गाजियाबाद ने कोतवाली में दी तहरीर बताया कि 13 मार्च 2018 को उसने अपनी बेटी सुमैय्या की शादी बड़ौत के सलमान के साथ की। शादी के बाद से ही पति, देवर, ससुर दहेज की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट करते थे। उसने आरोप लगाया है कि उसका ससुर भी उस पर गलत नियत रखता है। शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। विगत शनिवार को दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे ससुराल वालों ने मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की, जब वे उसकी ससुराल पहुंचे तो उनसे भी उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कोतवाली पुलिस से पुत्री को अपने साथ भिजवाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें