फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवंदना चौक पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र वंदना चौक पर पिता-पुत्र पर हमला किया
विज्ञापन

बागपत। शहर में राष्ट्र वंदना चौक पर पुलिस चौकी के नजदीक पुरानी रंजिश के चलते कार में सवार कुछ लोगों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला किया। दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावर पुलिस के सामने भाग निकले। बाद में पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

बिनौली थाना क्षेत्र के बुढेड़ा गांव निवासी शेरदीन ने बताया कि उनकी परिवार के कुछ लोगों ने रंजिश चल रही है। उसका बेटा इरफान जानलेवा हमले के मामले में जिला कारागार में बंद है। शुक्रवार को वह अपने छोटे बेटे मुमतियाज के साथ बाइक पर जेल में बेटे की मिलाई पर जा रहा है। जब वे बागपत में राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचे तो कार सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। हमलावर पुलिस के सामने से भाग निकले। हमलावरों के जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ितों का कहना है कि हमले के वक्त पुलिसकर्मी भी कुछ ही दूरी पर खड़े थे। लेकिन हमलावरों को पकडने की कोशिश नहीं की। एसएसआई सोमपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें