फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने छात्रा से की अभद्रता, युवक द्वारा छात्रा के पैर पकडकर माफी मांगने पर हुआ मामला शांत।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। शहर में स्थित एक कोचिंग सेंटर में एक छात्रा ने अपनी सहेली को प्रेम प्रसंग से दूर रह पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। सहेली ने छात्रा की बात अपने प्रेमी को बता दी। इसके बाद प्रेमी आग बबूला हो गया। वह बृहस्पतिवार को सुबह के समय कोचिंग सेंटर में पहुंचा। वहां उसने प्रेमिका की सहेली छात्रा से अभद्रता कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसने छात्रा से मारपीट की कोशिश, लेकिन वहां मौजूद अन्य छात्रों ने खरी खोटी सुनाकर उसे भगा दिया। जाते समय उसने छात्रा को भुगत लेने की धमकी दी। इससे छात्रा डर गई। छात्रा ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके परिजनों को सूचना देकर खेकड़ा कोतवाली में बुलवाया। परिजनों ने उसे खरी खोटी सुनाई। युवक ने छात्रा के पैर पकड़कर माफी मांगी। इसके बाद छात्रा व गणमान्य लोगों के कहने पर पुलिस ने युवक को भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। उक्त मामला शहर में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें