खेकड़ा (बागपत)। पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बाइक मैकेनिकों को चोरी की बाइक के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक गांव में ही बाइक रिपेंयरिंग की दुकान करते हैं। एक सप्ताह पूर्व गांव का ही एक युवक उनके पास एक चोरी की बाइक को ठीक कराने पहुंच और उक्त युवक बाइक को ठीक कराने के बहाने से छोड़कर चला गया और नहीं लौटा। किसी अज्ञात ने दुकान पर चोरी की बाइक होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों मैकेनिकों को बाइक समेत कोतवाली ले आई।