फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान अजीत की हत्या का नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के हेवा गांव के किसान अजीत की हत्या के मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया। पुलिस किसान की बेटी व उसके प्रेमी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कोर्ट से किशोर को बाल सुधार गृह मेरठ भेजा है।
विज्ञापन

हेवा गांव में 25 मई को किसान अजीत सिंह की खेत में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी ऊषा देवी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छपरौली पुलिस ने मृतक किसान की बेटी निशा व उसके प्रेमी मुकुल निवासी मवी कलां थाना बालैनी को गिरफ्तार कर खुलासा किया। बेटी ने चार लाख की सुपारी देकर पिता की हत्या कराई । किसान की हत्या में मवी कलां गांव का एक नाबालिग किशोर भी शामिल था। बृहस्पतिवार को छपरौली पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे किशोर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को बाल सुधार गृह मेरठ भेजा है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें