फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी की घटना में फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर थाना के पास 11 दिन पहले हुई गोकशी की घटना में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाने के पास ईख के खेत में 19 मई को गोकशी की घटना हुई थी। पांच-छह गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने घटना के विरोध में हंगामा किया था। पुलिस ने मंगलवार को इंतजार उर्फ भूषण निवासी पांची थाना चांदीनगर, राशिद, शहजाद उर्फ तोपची निवासी मुरादनगर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। इस मामले में चार आरोपी फरार थे। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि फरार आरोपी वसीम उर्फ गोविंदा निवासी रावली रोड इंद्रापुरी मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें