फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा पुलिस ने चुनाव में पकड़ी अवैध शराब को कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने लोकसभा चुनाव के दौरान शराब माफियाओं से पकड़ी अवैध 11 हजार 170 लीटर देसी व अंग्रेजी शराब को क्षेत्र के ग्राम सांकरौद के जंगल में यमुना नदी के समीप गड्ढा खोदकर नष्ट कराया।
विज्ञापन

खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने शराब माफियाओं से लोकसभा चुनाव के दौरान भारी मात्रा में अवैध हरियाणा मार्का अंग्रेजी व देसी शराब बरामद की । साथ ही पुलिस शराब के साथ पकड़े तस्करों के खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज चुकी है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने खेकड़ा कोतवाली में रखी अवैध शराब नष्ट कराई। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने लोकसभा चुनाव तस्करों से भारी मात्रा में अवैैैध शराब बरामद की। बुधवार को पुलिस ने बरामद की 11 हजार 170 लीटर अवैध शराब को पांच वाहनों में लादकर क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर के जंगल में स्थित यमुना नदी के समीप जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया। इसमें 5314 लीटर अंग्रेजी और 5865 लीटर देसी शराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें