बड़ौत (बागपत)।
शनिवार को शाम के समय आठ-दस युवकों ने बड़का रोड पर सरियों और डंडों को लेकर उधम मचाया और सड़क पर चार लोगों को पीटा। बाद में एक घर में घुसकर दो लोगों को पीटा। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी।
शनिवार को शाम के समय मोहल्ला पठानकोट निवासी सुहैब और परवेज पुत्र जाकिर, आमिर पुत्र जाहिद बड़का रोड की ओर जा रहे थे, तभी आठ-दस युवकों डंडे और सरिये लेकर उन पर हमला बोल दिया और उन्हें दौड़ाकर पीटा। इससे तीनों गंभीर घायल हो गए। जब एक युवक शकील पुत्र स्वर्गीय फिरोज के मकान में घुसा तो हमलावरों ने घर में घुसकर वहां मौजूद शकील, फिरोज, आमिर को सरियों और डंडों से हमलाकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देेकर भाग गए। इस घटना के पीछे क्या कारण है। अभी कोई बताने को तैयार नहीं है। उन्होंने कोतवाली ने तहरीर दी है। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं।