फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने भाई की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पठानकोट मोहल्ले मेें एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसके जेठ ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने उसकी इज्जत बचाई।
विज्ञापन

जिला मेरठ के एक गांव की युवती का निकाह सात माह पूर्व बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में एक विकलांग युवक के साथ हुआ । आरोप है कि उसका जेठ आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। दो दिन पहले जब वह शाम को स्नान कर रही थी तो जेठ ने बाथरूम में घुसकर उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। उसने किसी तरह इज्जत बचाई और शोर मचाए जाने पर मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। जब उसने इसकी शिकायत अपने ससुराल वालों से की तो उन्होंने भी उसे मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद परिजन उसे मुंह बंद रखने की धमकी देेने लगे। उसने अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन शनिवार को बड़ौत पहुंचे और उन्होंने एसपी व कोतवाली बड़ौत में तीन जेठों के खिलाफ बलात्कार का प्रयास करने व जान से मारने, मारपीट करने की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें