फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ का सेवन कर युवक ने फूंखा अपना आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बिनौली गांव में शनिवार की सुबह एक युवक ने नशीले पदार्थ का सेवन कर अपने ही मकान में आग लगा दी। इससे घर में रखा सामान जल गया। गांव निवासी जगत सिंह ने शनिवार को सुबह के समय ही नशीले पदार्थ का अत्यधिक सेवन कर लिया। नशे की हालत में उक्त युवक इतना पागल हो गया कि वह होश खो बैठा और अपने ही घर में आग लगाकर बाहर चला आया और हंसकर ग्रामीणों को आग लगाने की बात बताने लगा। जानकारी मिलने पर उसके घर की ओर दौड़े ग्रामीणों ने पानी, मिट्टी आदि डाल काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखी बेड, सेफ, संदूक, टी.वी. वस्त्र आदि सामान जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें