फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ लोगों ने तहसील में महिला को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तहसील में उस समय अफरातफरी मच गई, जब बदरखा गांव में कूड़ा डालने को लेकर बुधवार को दो सगे भाइयों में झगड़ा होने पर पुलिस ने उन्हें बृहस्पतिवार को शांति भंग की धारा में जमानत के लिए तहसील भेजा तो एक पक्ष के लोगों ने महिला की पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गई। इससे भीड़ जमा हो गई। बाद में परिजन महिला को निजी अस्पताल ले गए। अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

बदरखा गांव में बुधवार को मुख्तार सिंह के बेटे विजय सिंह और रामधारी के बीच कूड़ा डलने को लेकर मारपीट व कहासुनी हो गई । पुलिस ने उन्हें शांतिभंग की धारा में बंद किया। बृहस्पतिवार को जब विजय सिंह और उसकी पत्नी कृष्णा तहसील पर जमानत कराने के लिए पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया और महिला कृष्णा की पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गई। इस घटना से तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई। कृष्णा पक्ष के लोग उसे बेहोश हालत में निजी अस्पताल में ले गए और काफी समय तक तहसील में हंगामे की स्थिति बनी रही। इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उनके परिजन उसका इलाज कराने में जुटी है। इस संबंध में जब कोतवाली पुलिस से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें