बड़ौत (बागपत)।
बुधवार को दोपहर बाद चोर छपरौली रोड पूर्वी यमन नहर के नजदीक घर का ताला तोड़ कर जेवरात और 20 हजार रुपये की नगदी चुराकर ले गए। पड़ोसियों ने ने शोर मचाया तो चोर भाग गए। इस संबंध में गृह स्वामी ने दो लोगों को नामजद कर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
डॉ. पूनम पत्नी अरुण कुमार छपरौली रोड पूर्वी यमन नहर के पार गली नंबर दो में रहती हैं। वह बुधवार को दोपहर बाद परिवार के साथ बाजार गई तो पड़ोसियों ने उन्हें सूचना मिली की कि चार लोग उनके मकान का ताला तोड़ घर का सामान उठाकर ले गए हैं। सूचना मिलते ही वह घर पहुंची तो घर का ताला टूटा पड़ा मिला और कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला। आरोपी उनके घर से सोनू की चेन, अंगूठी, कान के कुंडल और बीस हजार रुपये की नगदी चुराकर ले गए। आसपास के लोगों ने चार में से दो चोरों को पहचान किया। डॉ. पूनम ने कोतवाली में दो चोरों को नामजद कर चार चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वारदात की जानकारी दी। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। दूसरी ओर कृष्णपाल पुत्र जिले सिंह निवासी वाजिदपुर ने एसपी को तहरीर देकर कुछ लोगों के लिए आरोप लगाया कि उसकेे साथ हुई घटना हो सकती हे, दो दिन पूर्व ही घर पर नहीं थे दीवार फंदकर उन पर हमला बोला, भागकर उसने जान बचाई। एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर जान माल की गुहार लगाई।