फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की पत्नी से अवैध संबधों का विरोध करने पर पत्नी को मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़का गांव में अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला को गला दबाकर मारने की कोशिश की। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई और कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

उषा पुत्री स्वर्गीय सुखबीर सिंह बाजौता अलीगढ़ की रहने वाली है। चार जुलाई 2006 में उसकी शादी गुराना गांव के धीरज के साथ हुई । उनकी दी तहरीर में कहा कुछ दिन उसके देवर की मौत हो गई। इसके बाद मेरे पति के देवरानी (देवर की पत्नी) से अवैध संबंध हो गए। अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति मेरे साथ मारपीट करता है और हाल में ही उसने कहा कि पांच लाख रुपये अपने घर से लेकर आओ। उसके अब दो बेटे भी हैं। दो दिन पहले दहेज की मांग पूरी न होने पर पति, जेठ, ससुर ने उसे पीटा और गला दबाकर मारने की कोशिश की। वह बच्चों को साथ लेकर वहां से भागी आई। दो दिन तक वह खुले आसमान के नीचे अपनी जान बचाते फिरती घूम रही है। मंगलवार को शाम के समय महिला बच्चों के साथ कोतवाली में पहुंची और उसने पति, जेठ, ससुर के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि महिला की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें