बड़ौत (बागपत)।
पठानकोट मोहल्ले में रविवार की रात में परचून की दुकान पर उधार सामान न देने पर युवक ने दुकान मालिक और उसके पिता को पीटा। पीड़ित ने तहरीर दी। मोहल्ला पठानकोट में इमरान परचून की दुकान करता है। रविवार को शाम के समय एक युवक उनकी दुकान पर आया और उसने उधार सामान मांगा तो उसने सामान देने से मना कर दिया। उसने गाली गलौच कर इमरान के साथ मारपीट की, आवाज सुनकर जब उसके पिता कल्लू आए तो उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। उसने कोतवाली में तहरीर दी। ब्यूरो