फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपये दो, वरना बेटे से धोना पड़ेगा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रामा कॉलोनी में रहने वाली बबीता ने एसपी को पत्र देकर आरोप लगाया कि चार युवकों ने उसके घर पर आकर गाली-गलौच की। आरोपी हथियार लिए हुए थे। उन्होंने धमकी दी कि पांच लाख रुपये दे दो, नहीं तो बेटे की जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस पर एसपी ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

रामा कॉलोनी में स्वर्गीय मामचंद सैनी की पुत्री बबीता मायके में ही रहती है। उसने और उसके पति हरपाल ने एसपी को दिए पत्र मेें बताया कि उन्हें आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है और बार-बार वे धमकियां दे रहे हैं कि पांच लाख रुपये भिजवा दो, वरना तुम्हें उठाकर जबरन देह व्यापार कराया जाएगा और बेटे को अगवा कर ले जाएंगे। उन्होंने एसपी से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। इस पर एसपी ने मामले की जांच बड़ौत पुलिस को दी। इस संबंध मेें कोतवाल बीएस सिरोही ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें