बड़ौत (बागपत)। सिनौली गांव से गत शनिवार को मजदूरी करने आया मुकेश अपने घर नहीं पहुंचा। पंचवटी मंदिर पर रजवाहे के पुल पर मजदूरों ने बताया कि उसे एक व्यक्ति गुराना रोड पर मजदूरी के लिए ले गया था। उसके भाई सुरेश ने इस संबंध मेें कोतवाली पर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज की है, जबकि परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है।
आत्महत्या की कोशिश
बड़ौत (बागपत)। रमाला क्षेत्र की एक महिला ने गृह क्लेश से तंग आकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसे गंभीर हालत मेेें एक निजी अस्पताल मेेें भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।