बड़ौत (बागपत)।
बुधवार की रात में छपरौली चुंगी पर तीन शराबी युवकों ने ईद मुबारक के लगाएं बैनर फाड़ दिए। इससे क्षेत्र में संप्रदायिक तनाव बढ़ गया और भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों समुदाय के लोगों में समझौता होने के बाद पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया।
ईद के त्योहार को देखते हुए एक समुदाय के लोगों ने छपरौली चुंगी के आसपास ईद मुबारक के बैनर लगाए। बुधवार की देर रात्रि में तीन शराबी युवकों ने लगाएं गए बैनरों को फाड़ डाला और लोगों से गाली-गलौच की। देखते ही देखते एक समुदाय के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और छपरौली चुंगी क्षेत्र में भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और आश्वासन दिया कि आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है, कुछ समय बाद पुलिस ने शराबियों को हिरासत में ले लिया। बाद मेें दोनों समुदाय के लोग देर रात कोतवाली पहुंचे। दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों की पुलिस अफसरों की मौजूदगी कई घंटे बातचीत चली, बाद मेें यह निर्णय हुआ कि फाड़ गए बैनरों को युवक के परिजन लगवा देंगे, इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों का फैसला हो गया। सीओ रमानंद कुशवाहा ने कहा कुछ लोगों ने बैनर फाडे़ थे, बाद मेें दोनों पक्षों मेें समझौता हो गया है।