दोघट (बागपत)। अलग-अलग स्थानों पर दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने दो महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही गला दबाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई।
दोघट निवासी फरहीन पुत्री मनव्वर का निकाह दो साल पहले समीर पुत्र दिलशाद निवासी फरीदाबाद के साथ हुई । दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं। तीन दिन पहले बंधक बनाकर ससुराल वालों ने महिला की पिटाई कर दी। साथ ही गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। पड़ोसियों ने हस्तक्षेप कर महिला को बचाया। घायल अवस्था में महिला मायके पहुंचे। इस संबंध में थाने में तहरीर दी । वहीं शामली जिले के सुन्ना गांव निवासी भूरो पुत्री जिलेद्दीन की शादी चार साल पहले अब्बास निवासी मिलाना के साथ हुई । दहेज की मांग को लेकर पति उसे प्रताड़ित करता है। अब वह अपने मायके में रह रही है। ससुराल वाले उनसे एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। बुधवार को पति ने मायके में पहुंचकर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। उसने पति के खिलाफ तहरीर दी है।