फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने कलक्ट्रेट में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

लूंब गांव के सुधीर हत्याकांड में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं शव की बरामदगी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। डीएम को ज्ञापन देकर पुलिस द्वारा किए खुलासे को गलत बताया। परिजनों ने कहा कि हत्यारोपी खुले घूम रहे हैं, वे किसी भी समय अप्रिय वारदात को अंजाम दे सकते हैं। तीन घंटे धरना देने के बाद पीड़ित परिवार एसपी से भी मिला।
विज्ञापन

लूंब गांव निवासी मृतक सुधीर की पत्नी पूजा अपने बेटे अभि (2), बेटी तनु (4), देवर राजीव, देवरानी सुनीता और मनु के साथ बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठे। उन्होंने कहा पुलिस ने गुराना निवासी रामवीर और बावली निवासी संदीप को गिरफ्तार कर सुधीर हत्याकांड का झूठा खुलासा कर दिया। जबकि नामजद एक भी आरोपी को पुलिस नौ दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई। पकड़े गए दोनों आरोपी गुमराह करने के लिए पुलिस को झूठी कहानी बता रहे हैं। आरोपी मृतक सुधीर के शव को मेरठ क्षेत्र तक कैसे ले गए। जबकि जगह-जगह पुलिस पिकेट लगी है। आरोपियों ने शव को गांव के जंगल में ही छिपाया हुआ है। मुख्य आरोपी प्रदीप के पकड़े जाने के बाद ही शव का पता चल सकेगा। उन्होंने फरार आरोपियों से जान का खतरा बताया। तीन घंटे धरना देने के बाद पीड़ित परिवार एसपी जयप्रकाश से मिला। एसपी से मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी एवं भाई के शव को बरामद करने की मांग की। एसपी ने बताया पुलिस की गई टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें