फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस लाइन में घुसकर यातायात पुलिस प्रभारी (टीएसआई) पर हमले के मामले में तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोतवाली से ही जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार को यातायात पुलिस प्रभारी लोकेंद्र शर्मा ने गौरीपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान ट्रक सीज कर दिया था। इसको लेकर ट्रक मालिक और उसके साथियों ने पुलिस लाइन में अपने आवास पर खाना खाने आए टीएसआई लोकेंद्र शर्मा के साथ गाली गलौच कर मारपीट की थी। विरोध करने पर यातायात पुलिस कांस्टेबल प्रहलाद सिंह की वर्दी तक फाड़ दी । पुलिस कर्मियों ने तीन हमलावरों को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंपा । इससे पुलिस लाइन परिसर में अफरा तफरी मच गई। इस मामले में कांस्टेबल प्रहलाद सिंह की तहरीर पर रविवार की रात में अरविंद पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी लाडपुर, थाना झज्जर जनपद सोनीपत हरियाणा, अनिल और राकेश पुत्र जगवीर निवासी सदर बहादुरगढ़ थाना झज्जर जनपद सोनीपत हरियाणा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में पुलिस अधिकारियों ने तीन आरोपियों को कोतवाली से ही जमानत पर छोड़ दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दो आरोपी बीमार हैं, इसलिए उन्हें कोतवाली से ही जमानत पर छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें