बागपत।
छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहा आरोपी एसपी से शिकायत करने पहुंच गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को एसपी दफ्तर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है।
हरचंदपुर गांव निवासी वेदू ने दो मई को कर्म सिंह पर पत्नी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया । इस मामले में वह फरार चल रहा था। कर्म सिंह ने भी 22 अप्रैल को वेदू के खिलाफ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में कर्म सिंह शनिवार को एसपी से शिकायत करने पहुंचा कि पुलिस वेद को गिरफ्तार नहीं कर रही है। एसपी दफ्तर से कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि छेड़छाड़ का आरोपी आया है। पुलिस ने एसपी दफ्तर के बाहर से उसे गिरफ्तार कर लिया।