बागपत। सब्जी मंडी से 30 अप्रैल को दो चोरों ने किसान का भैंसा चोरी कर लिया था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज से दोनों चोरी की पहचान हो गई। पुलिस ने अफजाल उर्फ काला पुत्र इस्लाम व फरमान पुत्र वली मोहम्मद निवासी मोहल्ला मुगलपुरा बागपत के खिलाफ ंमुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार
बागपत। काठा गांव में 28 अप्रैल की रात में पाले राम पर हुए जानलेवा हमल के मामले में पुलिस ने आरोपी कुलदीप, सूरज, गौरव को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि रंजिशन उन्हें फंसाया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम युवती से छेड़छाड़ के मामले में कर्म सिंह हुक्मे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 अप्रैल को घर में घुसकर 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने उससे हजारों रुपये का सामान उधार ले रखा है। रुपये लौटाने न पड़े, इसलिए उसे झूठा फंसाया गया है।
दो सगे भाइयों में चले लाठी-डंडे
बागपत। माता कॉलोनी में जेठानी और जेवरानी में बीच हुई मारपीट को लेकर दो भाई आपस मेें भिड़ गए। समेद्दीन पुत्र बरकत और उसके भाई शौकीन के बीच लाठी-डंडे चले। इसमें समेद्दीन का बेटा सानिब घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है।
आरोपियों को नहीं पकड़ रही है पुलिस
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में 11 अप्रैल को विवाहिता से हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस फरार तीन आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। गैंगरेप पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।